लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में श्रीलंका के कप्तान होंगे तिसारा परेरा - thisara perera will sri lanka new captain for oneday t20 series





नई दिल्ली: लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम को अब नया कप्तान मिल गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने उपुल तरंगा से वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छीन कर स्टार ऑलराउंडर तिसारा परेरा को सौंप दी है.

उपुल तरंगा की कप्तानी में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. श्रीलंकाई टीम का इस साल अगस्त में खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 0-5 से व्हाइट वॉश किया था. वहीं, अक्टूबर में खेली गई वनडे सीरीज में उन्हें पाकिस्तान से भी 0-5 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

परेरा को कप्तान बनाने से पहले चयनकर्ताओं ने काफी सारे नामों पर विचार किया और कई नामों को लेकर चर्चा हुई लेकिन अंत में परेरा को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया.

एंजेलो मैथ्यूज को भी वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर चर्चा हुई लेकिन वो इन दिनों चोट से परेशान हैं, इसीलिए भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की. उन पर हमेशा चोट की वजह से टीम से बाहर होने का खतरा बना रहता है. इसलिए उनको कप्तानी नहीं दी गई.

उपुल थरंगा की जगह नए कप्तान बने तिसारा परेरा ने इससे पहले यूएई और पाकिस्तान दौरे पर टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी और वह टीम इंडिया की मुश्किल चुनौती के लिए तैयार हैं. हालांकि यह दौरा उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा.

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं 13 दिसंबर को चंडीगढ़ में दूसरा वनडे और 17 दिसंबर को वाइजैग में तीसरा वनडे खेला जाएगा. वनडे के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment