मुंबई के एक दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 10 लोगों की मौत - mumbai cylinder blast killed 10 people





मुंबई: मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में एक दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग फंस गए. हादसा साकीनाका के खैरानी रोड पर भानु फरसाण (नमकीन) की दुकान में हुआ. दरअसल सिलिंडर ब्लास्ट के चलते दुकान का एक हिस्सा भी गिर गया. हादसे में गाले में काम कर रहे 10 से 11 लोग दब गए थे. जब हादसा हुआ तब 15 के करीब मजदूर काम कर रहे थे.



बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन के अनुसार, आग सुबह लगभग 4.15 बजे साकीनाका के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास खैरानी रोड पर स्थित भानू फारसन दुकान में लगी.

यह आग 200 फुट की इमारत में लगी, जो ढह गई. दुकान मालिक ने बताया कि आग वहां रखी खाद्य सामग्री, कपड़ो, फर्नीचर में तेजी से फैली और दुकान में काम कर रहे कई कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. पांच से छह कर्मचारी आग से बचने में कामयाब रहे.



घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां, चार जंबो पानी के टैंकर और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और कुछ मिनट की भीतर आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, आग से कई लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment