इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता की भूकंप के तेज झटके महसूस किए - 6.5 magnitude earthquake struck the coast of java in indonesia





नई दिल्ली: इंडोनेशिया में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 बताई जा रही है. इस भूकंप में अब तक एक की मौत की खबर है. ये झटके इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और देश के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप जावा में महसूस किए गए.


भूकंप के इन तेज झटकों में कई इमारतों को नुकसान हुआ है. भूकंप का केंद्र 91 किमी. जमीन के नीचे बताया जा रहा है. हालांकि इस भूकंप में 1 से ज्यादा लोगों की जान जाने की अब तक कोई खबर नहीं है, लेकिन कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं.


6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद प्रशासन ने जावा तटीय क्षेत्र के पास के कई इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment