कैलिफोर्निया में फायरिंग से दो लोगों की मौत - america fires firing in california two peple death one serious





कैलिफोर्निया: अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में फायरिंग से दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना दक्षिण कैलिफेर्निया में घटी. अमेरिकी पुलिस के अनुसार, स्थानीय समय के मुताबिक 2.25 मिनट पर यह घटना घटी. फायरिंग की सूचना के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया है. बताया जा रहा है कि जहां यह फायरिंग हुई वह इमारत दो मंजिला है और वहां कई लॉ ऑफिसर रहते हैं.



घटना की सूचना पर स्वैट टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया. बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की हालत बहुत ही खराब है. इस घटना के संबंध में लॉन्ग बीच इलाके की पुलिस ने एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि लगभग 2:25 बजे शूटिंग की सूचना मिली.  पुलिस ने बताया कि उस समय घटनास्थल पर कई विक्ट‍िम मौजूद थे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment