अब 'भीम' एप पर भी अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं रेल यात्री - book railway tickets from bhim on railway reservation counter





नई दिल्ली : डिजिटल ढंग से आरक्षित टिकटों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद रेलवे की तरफ से कहा गया कि यात्री अब 'भीम' एप पर भी अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने कहा कि टिकट खरीदार शुक्रवार से भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले लगभग 58 प्रतिशत आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक होती थी. अक्टूबर 2016 के बाद से यह संख्या बढ़कर 70 प्रतिशत हो गई है.


उन्होंने कहा कि आरक्षित (टिकट) श्रेणी में लगभग तीन से पांच करोड़ लोग ई-टिकट के माध्यम से डिजिटल लेन-देन की ओर स्थानांतरित हुए हैं. काउंटरों पर करीब 30 प्रतिशत यात्री आरक्षित टिकट की खरीदारी करते हैं. हमने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए कार्ड स्वाइपिंग मशीनों को लगाया है.



जमशेद ने कहा कि कार्ड या नकदी लेकर नहीं चलने वाले यात्रियों की भी रेलवे मदद करना चाहता था और इसलिए हम कल से यूपीआई की शुरुआत कर रहे हैं. यात्री अपने मोबाइल फोन के साथ काउंटर पर जा सकते हैं और अपनी टिकट का रिजर्वेशन करा सकते हैं. अब यात्री एक दिसंबर, 2017 से 'भीम' एप के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं.



'भीम' मनी ट्रांसफर करने का सरकारी एप है. इसका इस्तेमाल बहुत कम शुल्क पर किया जा सकता है. भीम एप से रेलवे काउंटर पर पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने के साथ रेलवे उन यात्रियों की मदद करना चाहता है जो न तो कार्ड और न ही नकद लेकर बल्कि सिर्फ फोन के साथ ही चलने को इच्छुक हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment