विजय रुपाणी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे - cm vijay rupani wins rajkot





अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। राजकोट (पश्चिमी) विधानसभा सीट से रुपाणी ने कांग्रेसी उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु को 25 हजार से अधिक वोटों से हराया। शुरुआती रुझान में रुपाणी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली और आखिरकार जीतने में कामयाब रहे।


उधर, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी गुजरात में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। गुजरात की जनता ने विकास के मसले पर हमारी पार्टी को वोट दिया है।



अहमदाबाद से कांग्रेस के इमरान ने जीत हासिल की है। इमरान ने 70 हजार वोटों से बीजेपी प्रत्याशी भूषण भट्ट को करारी शिकस्त दी। करंज और लीमखेड़ा में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। उधर, पाटन जिले के राधनपुर सीट से युवा नेता अल्पेश ठाकोर लगातार आगे चल रहे हैं। अल्पेश ठाकोर इस चुनाव में कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। बनासकांठा के बडगाम से जिग्नेश मेवानी भी लगातार आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में जिग्नेश ने भी कांग्रेस का समर्थन किया है।


गुजरात चुनाव परिणामों में सभी 182 सीटों के लिए आ चुके रुझानों में बीजेपी कुल 106 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह बीजेपी गुजरात में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिख रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment