ग्रेटर नोएडा, (भाषा) थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के पास निर्माणाधीन एक अपार्टमेंट में बीती रात ट्रैक्टर से सामान सप्लाई करने गये चालक पर ऊंचाई से पत्थर गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आज सुबह उसकी मौत हो गयी।
थाना बिसरख के थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि चेरी काउंटी के पास एक अपार्टमेंट के निर्माण का कार्य चल रहा है। बीती रात ट्रैक्टर चालक दिलीप सामान सप्लाई करने गया था। इसी बीच निर्माणाधीन अपार्टमेंट से ऊंचाई से पत्थर गिर कर उसके सिर पर लगा। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गयी।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो मामला दर्ज कर जांच की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment