मुंबई, (भाषा) पश्चिमी उपनगरीय अंबोली में एक महिला चिकित्सक अपने फ्लैट में मृत मिली है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटना से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक भास्कर गायकवाड़ ने बताया कि स्त्री-प्रसूती रोग चिकित्सक पूनम सतपुते अंबोली क्षेत्र के करमवीर अपार्टमेंट के दूसरे मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई।
उन्होंने बताया, ' डाक्टर सतपुते अपने फ्लैट में अकेले रहती थी और यह घटना तब प्रकाश में आई जब उनके पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।' अधिकारी ने अनुसार चिकित्सक मधुमेह से पीड़ित थीं।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।



0 comments:
Post a Comment