वसुंधरा में डाॅक्टर के घर में हुई डकैती का खुलासा, पांच डकैत गिरफ्तार Five robbers arrested in Vasundhara Dakshit's house



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  वसुंधरा के डाक्टर के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके कब्जे से  02 लाख 60 हजार रूपए नगद, 01 गिन्नी, 08 चांदी के सिक्के, 02 पिस्टल 32 बोर, 02 तमंचे 315 बोर मय कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल  बरामद किया है ।

ज्ञात हो कि दिनांक 28 नवम्बर 17 को डा0 नीरज पुत्र श्री आर0के0 अग्रवाल निवासी 143 सेक्टर-2सी वसुंधरा थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद के घर व क्लीनिक में अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैती कारित की गयी थी। जिस समबन्ध में थाना इंदिरापुरम पर मु0अ0सं0 1778/17 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 

           
उक्त घटना का खुलासा करते हुए थाना इंदिरापुरम पुलिस ने आज पांच शातिर डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में गौरव ठाकुर उर्फ सोनू उर्फ डाक्टर पुत्र निछत्तर सिंह निवासी ग्राम सिरौली कव्वा टोली थाना सिरौली जिला बरेली, हाल निवासी गली न0-4, फेस-3 शिव विहार करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली, योगेश पाल उर्फ सत्ते उर्फ पव्वा उर्फ छोटू पुत्र कान्ती पाल निवासी ग्राम बदहोली थाना खरखौदा जिला मेरठ, हाल निवासी म0न0-637 गली न0-1 उत्तरांचल नगर एसबीएन पब्लिक स्कूल के पास नन्दग्राम थाना सिहानी गेट जिला गाजियाबाद, सोनू पुत्र मुन्नालाल निवासी मंसूरपुर थाना अरनिया जिला बुलदंशहर, हाल निवासी न0-4 बिजली घर के पीछे गली न0-4 पंडित जी के मकान में खुर्जा जिला बुलदंशहर,  दीपक उर्फ अमित उर्फ एप्पल पुत्र दिनेश अत्री निवासी ग्राम डासोली थाना जहांगीरपुर जिला बुलदंशहर तथा बल्लू उर्फ बलवीर सिंह पुत्र भगवन्त सिंह निवासी ग्राम मन्सूरपुर थाना अरनिया जिला बुलदंशहर, हाल निवासी ग्राम रामगढी सुभाष के मकान में मजीदपुर शिवगढी के पास हापुड हैं। 

पुलिस ने इनके कब्जे से  02 लाख 60 हजार रुपय,े 2 पिस्टल 32 बोर मय 14 कारतूस, 02 तमंचा 315 बोर मय 8 कारतूस, एक चाकू, 8 चांदी के सिक्के, 1 गिन्नी पीली धातू, एक घडी, एक एप्पल आईफोन मोबाईल, 4 चांदी के बडे गिलास, 2 मोटर साईकिल (घटना में प्रयुक्त), एक बैंग सम्बन्धित अ0स0-759/17 में प्रयुक्त बरामद किया है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment