पुराने और नए चेहरों का मिश्रण होगा हिमाचल प्रदेश का नया मंत्रिमंडल - himachal pradesh these name will includes in jairam thakur cabinet





शिमला : हिमाचल प्रदेश का नया मंत्रिमंडल पुराने और नए चेहरों का मिश्रण होगा. कैबिनेट की अध्यक्षता नए और 'युवा' मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे. इस संदर्भ में खुद ठाकुर ने संकेत दिया. ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

ठाकुर का नाम राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में फाइनल होने के बाद अब सवाल यह है कि उनकी कैबिनेट में किस-किसको जगह मिलेगी. हालांकि विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया से अपनी पहली बातचीत में उन्होंने बताया कि "मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए दोनों चेहरे होंगे".


ठाकुर के 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल, किशन कपूर, सरवीन चौधरी, मोहिंदर सिंह, कांग्रेस के बागी अनिल शर्मा, नरींद्र ब्रागता और रमेश धवाला हो सकते हैं. इसके अलावा मंत्रिमंडल के नए चेहरों में गोबिंद ठाकुर, विक्रम जरयाल, राकेश पठानिया और राजीव शहजल के होने की संभावना है. अगर सरवीन चौधरी को चुना जाता है तो वह मंत्रिमंडल में अकेली महिला होंगी.



27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे. अबतक करीब 10 मुख्यमंत्रियों ने समारोह में आने की पुष्टि कर दी है. नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल साथियों के नामों और कैबिनेट मंत्रियों की संख्या के बारे में बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने इस बारे में प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया कि उनके कैबिनेट साथी उनके साथ शपथ लेंगे या नहीं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment