पीएम मोदी ने शिमला के माल रोड पर ली कॉफी की चुस्‍की - pm modi stopped at coffee shop on the mall road





शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह से दिल्‍ली लौटते वक्‍त शिमला में एक कॉफी हाउस को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूक गए. पीएम मोदी का इस कॉफी हाउस से पुराना नाता है और यहां पीएम मोदी ने कॉफी का आनंद भी लिया.


शिमला के माल रोड स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास पीएम मोदी का काफिला रूका और उन्‍होंने यहां कॉफी पी साथ ही लोगों के साथ सेल्‍फी भी ली. पीएम मोदी ने माल रोड पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने माल रोड पर लोगों के साथ सेल्‍फी भी ली
​​
पीएम मोदी जब हिमाचल के प्रभारी थे वह अक्‍सर इस कॉफी हाउस में बैठते थे और कॉफी पीते थे. 1990 के दशक में पीएम मोदी ने हिमाचल में बिताया. इस दौरान ही धमूल और मोदी के नजदीक आए थे. यहां पीएम मोदी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment