शार्प शूटर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार Sharp shooter wounded in encounter, arrested




साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र में शुक्रबार की रात में क्राइम ब्रांच और थाना साहिबाबाद पुलिस के साथ हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक शार्प शूटर और एक एसआई घायल हो गया। शार्प शूटर को गिरफ्तार कर उसे एवं घायल एसआई को उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। शार्प शूटर मोहम्मद सैफ थाना साहिबाबाद क्षेत्र में बिल्डर एसपी सिंह की गोली मारकर हुई हत्या में बांछित था।
            
एसपी सिटी आकाश तौमर ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिनेश यादव की टीम को सूचना मिली थी कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र में बिल्डर एसपी सिंह की गोली मारकर हत्या करने में बांछित शार्प शूटर मोहम्मद सैफ अपने एक साथी जकी जोझा के साथ दिल्ली से बजीराबाद रोड से बाइक द्वारा यूपी में आने वाला है। 

इस सूचना पर विश्वास कर यूपी बार्डर पर बदमाशों का इंतजार किया गया तथा मुखबिर के बदमाशों की पहचान बताते ही उन्हें रूकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया। बदमाशों ने रूकने के बजाय अपनी बाइक की स्पीड तेज कर दी तथा वे शालीमारगार्डन की ओर भागे। जव पुलिस पार्टी ने पीछा कर बल पूर्वक बदमाशों को 80 फुटा रोड शालीमारगार्डन में रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर गोली चला दी गई। इस गोली बारी में चैकी इंचार्ज शालीमार गार्डन राजेश कुमार घायल हो गये। बाद में पुलिस द्वारा चलाई गयी रक्षात्मक गोली में एक बदमाश घायल हो गया तथा बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। दूसरा बदमाश वहां से अंधेरा का फोयदा उठा कर भागने में सफल हो गया। पकड़े गये बदमाश की पहचान मौहम्मद सैफ पुत्र मौहम्मद अली निवासी कस्बा व थाना गुलावटी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस व खोका कारतूस तथा एक फैजेर मोटर साइकिल बिना नंबर की बरामद हई है।
     दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment