हर महिला की आवाज बनना चाहती हूं: सोनाक्षी Sonakshi wants to become the voice of every woman



मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि एक वह सेलिब्रिटी होने के नाते हर महिला की आवाज बनना चाहती हैं।

सोनाक्षी का कहना है कि सेलिब्रिटी का दर्जा मिलने के बाद उन्हें एक अलग किस्म की आवाज मिली है, जिसका इस्तेमाल वह खुद को अलग बनाने के लिए करती हैं। सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक विज्ञापन से एक लिंक साझा किया।

वीडियो के साथ सोनाक्षी ने लिखा कि 'मैं हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा हूं और कलाकार होने के नाते लोगों ने मुझे आवाज दी, अर्थात् मुझे अलग बनाया। मैं भारत में प्रत्येक महिला की आवाज बनना चाहती हूं। कोई फर्क

नहीं पड़ता कि जीवन में क्या चल रहा है। आप कैसे भारत की कल्पना करते हैं।'



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment