नई दिल्ली: करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अब अपने होम ग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर भी दोहरा शतक जड़ दिया है. यह उनके करियर का छठा दोहरा शतक है और दिलचस्प बात यह है कि अपने छह के छह दोहरे शतक कोहली ने बतौर कप्तान लगाए हैं. कोहली ने दूसरे दिन 156 रन से आगे खेलना शुरू किया और कुछ ही देर में अपनी छठी टेस्ट डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली. इसी के साथ ही उन्होंने कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
इससे पहले नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 5वां दोहरा शतक लगाया था और बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए थे. लेकिन दिल्ली में उन्होंने लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. लारा के नाम बतौर कप्तान टेस्ट में 5 दोहरे शतक हैं.



0 comments:
Post a Comment