गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने आज दोपहर सैक्टर -9 विजयनगर से अभियुक्त नितिन पुत्र अजीत नि0 माता कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तमंचा 32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
तीन अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से तीन पेटी देशी शराब बरामद - थाना ट्रोनिकासिटी पुलिस ने आज करीब 4.10 बजे काशिम बिहार से अभियुक्त मोनू उर्फ हासिम अली पुत्र अब्दुल रसिद अय्यूबखान उर्फ कप्तान पुत्र कमरुद्दीन निवासी भोजपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा रमोज अजमी पुत्र अजाज हसन निवासी भजनपुरा दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तीन पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
चोरी की योजना बनाते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 2 चाकू बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने आज करीब 5 बजे काशीराम आवास के पास से अभियुक्त नयूमुद्दीन पुत्र वाहिद नि0 बी0-240 सैक्टर-11 प्रताप विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद तथा इरशाद पुत्र इकबाल नि0 सुदामापुरी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया,जिनके कब्जे से चोरी की योजना बनाते हुए 2 चाकू बरामद हुए है।
3 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 3 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद - थाना कविनगर पुलिस ने आज करीब 1.40 बजे एएलटी बस अड्डा के पास से अजय पुत्र माखनलाल नि0 गुलधर थाना कविनगर गाजियाबाद, गणेश पुत्र अमर सिंह निवासी एल-593 सैक्टर-23 संजयनगर थाना कविनगर गाजियाबाद तथा विनोद उर्फ भज्जी पुत्र राजाराम निवासी एफ-345 सैक्टर -23 संजयनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 3 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है।
एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने आज दोपहर 2.30 बजे एंजल मॉल गेट नं0-1 के पास सत्यवीर पुत्र श्यामसुन्दर निवासी झुग्गी झोपडी भोवापुरी थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
4 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद - थाना खोडा पुलिस ने आज करीब 5 बजे धर्मपाल चक्की के पास से राज पुत्र रमेशचन्द, राजू पुत्र कमलेश निवासी वन्दना इंकलेब थाना खोडा गाजियाबाद, तुफान पुत्र गोपाल निवासी गली नं0-13मधुविहार थाना खोडा गाजियाबाद तथा दीपक उर्फ राणा पुत्र किशोरी लाल नि0 183 शंकर विहार थाना खोडा गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
5 मोबाइल , 2000 रु व दो चाकू सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज करीब 4.30 बजे सिकन्दर पुर कट से प्रिंस पुत्र श्यामसिंह निवासी ई-130 नन्दनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली तथा हेमन्त पुत्र सुरेश कुमार निवासी म0न0-91 मण्डौली दिल्ली को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लावा मोबाइल व 1000 रु0 जो अपराध संख्या 3490/17 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित व अपराध संख्या 3459/17 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित 1000रु0 व अन्य 4 मोबाइल बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment