राॅड से डराकर युवक से लूटा मोबाइल Loot Mobile from a young man scared of Rad



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर एक युवक से लुटेरे राॅड मारने की धकमी देकर सोमबार की शाम में उससे मोबाइल फोन लूट कर ले गये। लुटेरे लूट के बाद हुए दिल्ली की तरफ फरार हो गए ।  
        जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड पर ऋशभ पुत्र प्रमोद प्रसाद निवासी गोलगप्पे वाली गली जवाहर पार्क अपने दोस्त के साथ पैदल ही घर जा रहा था तभी  गायत्री भवन के पास 80 रोड पर इको ब्लेक कलर कार से एक युवक उतरा जिसके हाथ मे राॅड थी उसके सिर में राॅड मारने की धमकी देने लगा। राॅड को देख कर ऋशभ डर गया । बदमाशांे ने पहले उसकी जेबों में हाथ डाल कर पैसे के लिये तलाशी ली, पैसे नही होने पर उसका  एमआई ए1 मोबाइल फोन लूट कर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। 
      थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान हो गई हैं जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment