साहिबाबाद , ( प्रमुख संवाददाता ) शालीमार गॉर्डन में मोबाइल लूट की एक घण्टा में दूसरी घटना हुई है लोगो मे पुलिस के प्रति नराजगी व्याप्त है और स्वयं दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन दसमेश पब्लिक स्कूल के पास अभिषेख पुत्र सुनील कुमार पता 152 जी एफ विक्रम एंक्लेब एक्सटेंशन
कोचिंग के लिए शालीमार गार्डन गया था। वापस आते समय दसमेश पब्लिक स्कूल के पास फोन आ गया जैसे ही फोन काल रिसीव की तभी पीछे से एक पैशन मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने झपटा मार कर फोन लूट लिया और फरार हो गए । इसकी सूचना पुलिस को दी गई ,अव पुलिस बदमाशो की तलाश में जुट गई है।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कर बड़ा सवाल हैं कि एक घण्टा में दो मोबाइल लूट को बदमाश अंजाम दे गये हैं ।जबकि पुलिस नए साल के उत्सव की वजह से 2 दिन से हाई अलर्ट पर है। बदमाश आते हैं और लगातार एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर आराम से चले जाते हैं। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता । पुलिस के लचर रवैया की वजह से शालीमार गार्डन के लोग भयभीत है वहीं आक्रोशित भी हैं ।पुलिस का इन बदमाशो को जरा भी खोफ नही हैं । वहीं पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ने की दवा कर रही हैं ।



0 comments:
Post a Comment