मेट्रो के महिला डिब्बे में यात्रा करने पर 9,000 से अधिक पुरुषों का काटा चालान - delhi metro police issued challan to more than 9000 men





नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से जुड़े दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए ये आंकड़े आपको हैरान कर देंगे. दिल्ली मेट्रो के महिला डिब्बे में यात्रा करने पर 9,000 से अधिक पुरुषों का चालान काटा गया है.



पुलिस ने बताया कि ये चालान राष्ट्रीय राजधानी में 153 मेट्रो स्टेशनों पर काटे गए. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिला डिब्बों में यात्रा करने वाले 9003 लोगों का चालान काटा गया और दिल्ली मेट्रो में नशे की हालत में यात्रा करने पर 2,399 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया. मेट्रो पुलिस के लिए आठ नए पुलिस स्टेशन भी बनाए गए हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment