दबंगों ने दलित पर बोला हमला Dabangs attack on Dalit



नोएडा।   जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दबंगों द्वारा दलितों पर हमला बोल उनके साथ मारपीट करने व जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि ग्राम देवटा की रहने वाली दलित महिला संतोष ने थाना दनकौर में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि विनोद, सचिन व शंभू ने योगेंद्र के साथ मारपीट करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जाति सूचक शब्द कहे।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं जारचा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में ऐसा ही एक मामला दर्ज कराया गया है। मदनपाल नामक दलित व्यक्ति का आरोप है कि मोटे नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करके जाति सूचक शब्द कहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment