किसी न किसी मामले को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं ये अधिकारी
नगर निगम के मुख्य अभियंता पर भ्रष्टाचार के लगे हैं गंभीर आरोप
गाजियाबाद। जीडीए सचिव रविंद्र गोडवोले व नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत नगर निगम व जीडीए के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इन अधिकारियों पर पूर्व में कई तरह के आरोप भी लगे हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता पर तो भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे थे। विधायक व मेयर भी मुख्य अभियंता को हटाने की कई बार मांग कर चुके थे लेकिन अपने कद्दावर रसूख के कारण मुख्य अभियंता तमाम विवादों व विरोध के बावजूद अपने पद पर डटे हुए थे। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष भी पूर्व में मुख्य अभियंता को हटाने की मांग उठी थी। लेकिन कार्यवाही नहीं होने के कारण कुछ लोगों ने सुरेश खन्ना पर भी उंगली उठाने शुरू कर दिए थे। इन्हें विवादों व आरोप-प्रत्यारोप के बीच आखिरकार मुख्य अभियंता आर के मित्तल, संयुक्त नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त का तबादला कर दिया गया है। अरूण कुमार गुप्त का झांसी और आरके मित्तल का फिरोजाबाद स्थानांतरण हुआ है।
ज्ञात हो कि न नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार मुख्य अभियंता के कारनामे रमते राम रोड शॉपिंग कॉम्पलेक्स , पुलिया निर्माण व सड़क निर्माण समेत कई ऐसे मामले मिले थे जिसमें भ्रष्टाचार की बू रही थी।
पिछले दिनों हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब संवाददाता ने सुरेश खन्ना से यह पूछा कि क्या वह मुख्य अभियंता को संरक्षण दे रहे हैं।इसके बाद नगर विकास मंत्री ने कहा कि वह जनवरी में मुख्य अभियंता आर के मित्तल का तबादला कर देंगे। अपनी बातों पर अमल करते हुए सुरेश खन्ना ने मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया है।



0 comments:
Post a Comment