जून में आनंद अहूजा से शादी करने जा रही है सोनम कपूर - bollywood actress sonam kapoor and anand ahuja wedding alert





नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से शादी करने जा रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है. बता दें कि ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की चर्चा पिछले लंबे समय से हो रही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब यह मात्र अफवाह नहीं है.

जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी इसी साल जून में हो सकती है. खबरों के मुताबिक शादी से पहले दोनों एक निजी कार्यक्रम में सगाई भी करेंगे. बता दें कि सोनम और आनंद पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अक्सर सोनम, आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं.



खबरों की मानें तो सोनम और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं. शादी पूरी तरह से पंजाबी तड़के के साथ होगी. कपल का प्लान दिल्ली या फिर उदयपुर में शादी करने का है. वेसे भी सेलेब्स के बीच इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग काफी पॉपुलर हो रही है. हाल ही में विराट और अनुष्का शर्मा ने भी इटली में शादी की थी.


सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर और आनंद की भी आपस में अच्छी दोस्ती है. बॉलीवुड की कई पार्टियों में भी दोनों कई दफा एकसाथ स्पॉट किए गए हैं. इसके अलावा आनंद की कपूर फैमिली के बाकी लोगों से भी अच्छी बॉडिंग है. परिवार के लोगों से भी आनंद काफी घुले-मिले हुए हैं.



गौरतलब है कि जून में ही सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होनी है. इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर और स्वरा भाष्कर भी नजर आएंगी. ऐसे में देखें तो इस फिल्म की रिलीज के बाद ही संभवत: सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद के साथ सात फेरे लेंगी.


आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड एक शू ब्रांड के मालिक हैं. सोनम और आंनद की पसंद भी कई मामलों में एक जैसी है. बास्केटबॉल खेलने के शौकीन आनंद फिटनेस फ्रीक भी हैं. हाल ही में सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को स्पोर्ट्स बाइक बीएमएक्स भी गिफ्ट की थी.


मीडिया में तो सोनम के जून में शादी करने की खबरें चल रही हैं, लेकिन अभी उनके परिवार या दोस्तों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है. हमें इंतजार है कि सोनम के पापा अनिल कपूर शायद मीडिया के सामने आकर खुद इस कपल के वेडिंग प्लान पर पक्की मोहर लगाकर कहेंगे... झकास!
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment