बच्चियों के साथ दुराचार के खिलाफ हुआ धरना Daughters against girl child abuse




धरने पर बैठे नरेन्द्र राठी को भरोसा देते सतीश शर्मा व राकेश खुल्लर।

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता  )  राजेंद्र नगर साहिबाबाद सेक्टर पांच स्थित एक प्ले स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत को लेकर स्कूल के बाहर चल रहा धरना बीएसए के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस मामले में बेसिक शिक्षाधिकारने स्कूल  प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया है।
       
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से सम्बद्ध कांग्रेसी नेता नरेंद्र राठी के नेत्रृत्व में चला धरना सोमबार को समाप्त हुआ । राजेन्द्र नगर सेक्टर पांच स्थित मार्श माल्लवस नाम के स्कूल के गेट के बाहर प्रवंधकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिये यह घरना सोमवार की दोपहर बाद एक समझौते के साथ समाप्त हो गया। यह प्ले स्कूल राजेंद्र नगर सेक्टर दो में स्थित डीएलएफ साहिबाबाद के प्रवंधकों के स्वामित्व का है। स्कूल के प्रबंधक राकेश खुल्लर एवं उनकी पत्नी मृगनैनी खुल्लर हैं। 
     
 श्री राठी ने बताया कि एक बच्ची ने अपने माता-पिता से अपने गुप्तांग में दर्द की शिकायत की थी। डाक्टर द्वारा जांच करने पर पता चला लड़की के साथ किसी ने गलत हरकत की है। लड़की के परिवार वालों ने इस मामले में स्कूल में जाकर शिकायत की और छानबीन की तो पता चला स्कूल में एक दर्जन से अधिक बच्चियों को यही शिकायत हो रही है। जांच में यह भी पता चला कि स्कूल की एक मेड बच्चियों के साथ टायलेट में गलत हरकत करती है। लोगों की शिकायत पर थाना साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी स्कूल की मैड सानिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
        
इस मामले में स्कूल के बाहर धरने पर  नरेंद्र राठी पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, पवन शर्मा, जितेंद्र टाक तथा नसीम खान आदि बैठे। बाद में सतीश शर्मा और बीएसए विनय कुमार के बीच हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बताया गया कि बीएसए स्कूल में मिली इस शिकायत की जांच करायेंगे तथा सबूत मिलने पर विभागीय कार्रवाई करेंगे। 
      
इस मामले में स्कूल के प्रबंधक राकेश खुल्लर ने बताया कि वह इस घटना से बहुत शर्मिंदा है और आगे से ऐसी पुख्ता व्यवस्था स्कूल में करेंगे ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।  उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक और बच्चे सुरक्षित महसूस करें।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment