वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में लिंक रोड की वसंधरा रेड लाइट के पास एक सब्जी व्यपारी की कार को ओवरटेक कर कार सवार बदमाशों ने लूट पाट की और विरोध किया तो उसे गोली मारकर 9लाख रूपये की रकम लूट ली और अपनी स्विफ्ट कार से फरार हो गये। घटना को पांच बदमाशों ने सोमवार की सुबह 5 बजे अंजाम दिया। कुछ दिन पहले सब्जी मंडी के आढ़़ती के साथ हुई लूट की घटना से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया । इस घटना से व्यपारियो में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार वसुंधरा रेड लाइट से पहले नवीन फल और सब्जी मंडी साहिबाबाद के 40 साल के सब्जी व्यापारी पवन शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी अवंतिका विहार गाजियाबाद सोमबार को सुबह पांच बजे मंडी जाते समय अपनी बैगनार कार से मोहन नगर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे तथा कार में उनके पिता भी बैठे थे। तभी एक स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जब व्यापारी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। उनके मुंह मे गोली मारी गयी है । घायल व्यापारी को आस पास के लोगों की मदद से नरेन्द्र मोहन अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं आने से बाद में उन्हें घरवालों ने यशोदा अस्पताल रैफर करा लिया। बैग में नौ लाख कैश था। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गये।
इस घटना को लेकर व्यपारियो में काफी रोष है। उनका कहना हैं की गाजियाबाद में बदमाशों का आतंक हैं पुलिस का कोई खौफ नहीं है। कुछ दिनों पहले करहैड़ा के व्यापारी बीरेन्द सिंह को इसी तरह इसी स्थान पर 24 जनवरी को बामाशों ने गोली मार कर लूटा था लेकिन पुलिस ने उस घटना से कोई सबक नहीं लिया और एक और व्यापारी बदमाशों की गोली और लूट का शिकार हो गया।
फोटो कैप्षन- घायल व्यापारी पवन शर्मा



0 comments:
Post a Comment