निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुधारने के कडे निर्देश दिये।
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा है कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी को बर्दास्त नही किया जायेगा। जो भी कार्यदायी संस्थाये/विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार नही रखेगे उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा सम्बन्धित ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किये जायेगे।
जिलाधिकारी ने गत दिवस जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे आवास निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने डूडा के नन्द ग्राम में आसरा योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया यहाॅ पर 180 आवासों का निर्माण सी0एण्ड डी0एस यूनिट 31 द्वारा कराया जा रहा है जिसमे 144 पूर्ण एवं 36 आवास निर्माणाधीन मिले। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी देते हुये तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्माण हेतु अवशेष रह गये 36 आवासो का कार्य मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये। तथा बाउन्डरी वाल, सीवर पाइप लाइन आदि का कार्य बजट प्राप्त कर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश पी0आ0डूडा को दिये।
जिलाधिकारी ने मधुवन वापूधाम काशीराम गरीव आवास योजना का निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारी डूडा पवन कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 1504 आवास बनाये गये है यहाॅ 452 आवास निरस्त किये गये है। जिनका आवंटन किया जाना है जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शीघ्र नियमानुसार आवंटन किया जाये। आवास योजना के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ए0सी0एम0 प्रथम अतुल कुमार एवं अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग की जांच में विजय नगर में राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाये जा रहे डूडा के आवासों की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप न पाये जाने पर तत्काल रोक लगादी है।




0 comments:
Post a Comment