रेडक्रास सोैसायटी की सदस्यता लेने की अपील जिलाधिकारी ने की District Collector asked to subscribe to Red Cross Society



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने निर्वलवर्ग असहाय एवं मजबूर तथा वीमार व्यक्तियों की सहायता हेतु संचालित रेड क्रास सौसायटी की सदस्यता लेने की अपील जागरूक नागरिको से की है। उन्होने कहा है कि रेडक्रास के फण्ड में अधिक से अधिक धन संग्रह की आवश्यकता है जिसके लिए सदस्य बनाने हेतु न्यूनतम अंशदान की धनराशि निर्धारित है। 
आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित इस आश्य की बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के संरक्षण (पेट्रन) सदस्य पद हेतु 20 हजार रूपये, उप सरक्षक हेतु 10 हजार, वार्षिक संस्थागत सदस्य पद हेतु 5 हजार, आजीवन सदस्य हेतु 500 रूपये, आजीवन सहयोगी सदस्य 250, वार्षिक सदस्य 100 रूपये तथा वार्षिक सहयोगी सदस्य पद के लिए 50 रूपये शुल्क निर्धारित किया है। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा है कि समाज की सेवा करने के इच्छुक महिला पुरूष शिक्षार्थी गरीव असहाय व्यक्तियों के सहायतार्थ अपना योगदान प्रदान करे। उन्होने बताया कि रेडक्रस सोसायटी का उद्देश्य मानव सेवा तथा जरूरत मंद लोगो की सहायता प्रदान करना है। इस लिए इसमे सभी का सहयोग अपेक्षित है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment