श्रावस्ती माॅडल के अनुरूप भूमि विवादों का निस्तारण किया जा रहा हैः जिलाधिकारी Land disputes are being disposed of according to Shravasti Model: District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने निर्देशन में जनपद में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों का समाधान श्रावस्ती माॅडल से करने हेतु माह फरवरी की कार्ययोजना तैयार कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में कार्ययोजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया किं विवादों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनायी गयी है जो निर्धारित तिथियो मेे सम्बन्धित गांव में पहुचकर विवादों का निस्तारण करेगी। 

उन्होने ने बताया है कि गाजियाबाद तहसील की ग्राम मसौता तथा ग्राम बहादरपुर में दिनांक 07 फरवरी, ग्राम शमशेर में दिनांक 08 फरवरी, ग्राम समयपुर में दिनांक 09 फरवरी, ग्राम निगरावठी में दिनांक 13.02.18 , ग्राम अठौर में दिनांक 15 फरवरी, ग्राम मथुरापुर में दिनांक 21 फरवरी, ग्राम मटियाला तथा ग्राम शाहपुर निज्द मोरटा में दिनांक 22 फरवरी, ग्राम मिस्वापुर 23 फरवरी, ग्राम  नूरपुर तथा दीनानाथपुर पूठी में दिनांक 27 फरवरी और  ग्राम सादतनगर इकला में दिनांक 28 फरवरी को ये टीम पहुंचेगीं। 

इसी प्रकार तहसील मोदीनगर में ग्राम शाहजहाॅपुर में दिनांक 07 एवं 08 फरवरी, ग्राम खरजीवनपुर खिमावती में दिनांक 09 एवं 10 फरवरी, ग्राम सौंदा में दिनांक 11 एवं 12 फरवरी, ग्राम नाहली में दिनांक 13 एंव 14 फरवरी, ग्राम औरंगावाद गदाना में 15 एवं 16 फरवरी,ग्राम रावली कलां में दिनाक 18 एवं 19 फरवरी, ग्राम नंगला अक्खू में दिनांक 21 एवं 22 फरवरी, ग्राम चुडियाला में दिनांक 23 एवं 24 फरवरी, ग्राम रोरी 25 एवं 26 फरवरी, ग्राम शहजादपुर में दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को ये टीम पहुंचेगी। 

इसी प्रकार से तहसील लोनी  में ग्राम मेवला भट्टी में दिनांक 07 फरवरी, ग्राम अहमद नगर नबादा में दिनांक 08 एवं 09 फरवरी, ग्राम नानू में दिनांक 12 एवं 13 फरवरी, ग्राम भनौडा खुर्द में दिनांक 15 एवं 16 फरवरी, ग्राम सिखरानी में दिनांक 19 एवं 20 फरवरी, ग्राम बदरपुर में दिनांक 21 एवं 22 फरवरी, ग्राम अफजलपुर में दिनांक 23 एवं 24 फरवरी, ग्राम मुर्तजाबाद भूपखेडी में दिनांक 23 एवं 24 फरवरी, ग्राम खानपुर जप्ती में दिनांक 26 एवं 27 फरवरी, ग्राम असालतपुर में दिनांक 26 एवं 27 फरवरी और ग्राम फतियावाद निठौरा में दिनांक 28 फरवरी को ये टीम पहुंचेगीं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment