प्रशासन ने 17 उद्योगो के संचालको के विरूद्व कार्यवाही करते हुये बिजली के कनेैक्शन काटे एवं परिसर को सील किया
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद में प्रदूषण नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कृष्णा विहार लोनी गाजियाबाद में उप जिलाधिकारी लोनी श्री इन्दु प्रकाश के नेतृत्व मे आज कृष्णा विहार लोनी गाजियाबाद के आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्रदूषणकारी उद्योगों का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन, विद्युत विभाग व प्रदूषण नियंन्त्रण बोर्ड व आवश्यक पुलिस बल के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध उद्योगों को बन्द किये जाने के उद्देश्य से विद्युत विच्छेदन एवं सीलिगं की संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें 17 उद्योगो के संचालको के विरूद्व कार्यवाही करते हुये बिजली के कनेैक्शन काटे गये एवं परिसर को सील किया गया।
जिन प्रदूषण कारी उद्योगो को सील किया गया उनमेे ऊषा शर्मा कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, आदेश मावी पुत्र श्री मोहनवीर सिंह कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, अशोक त्यागी द्वारा संचालित मै0 इंडियन मैटल एण्ड किचन वेयर्स 1716 कृष्णाविहार फेस-1 लोनी, नरेश त्यागी कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, कमल सिंह कृष्णा विहार फेस-2 लोनी गली नं0-3, राजू पुत्र गोपीराम कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, मै0 ऋषभ सेनेटरी एण्ड हार्डवेयर उधोग बी-22 गली नं0-8 लोनी, नाविद शर्मा गली नं0-10 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, राजेश गुप्ता गली नं0-10 कृष्णाविहार फेस-1 लोनी, कमलेश जैन गली नं0-11 कृष्णाविहार फेस-1 लोनी, सावित्री देवी गली नं0-11 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, सुषमा लुथरा गली नं0-11 कृष्णाविहार फेस-1 लोनी, ललिता पत्नी श्री हरेन्द्र गली नं0-13 लोनी, भूपेन्द्र सिंह गली नं0-13 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, दिनेश चन्द्र जैन गली नं0-13 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी, जयप्रकाश गर्ग गली न0-11 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी तथा सुनील गुप्ता गली नं0-13 कृष्णा विहार फेस-1 लोनी गाजियाबाद शामिल है।



0 comments:
Post a Comment