गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने श्रावस्ती माॅडल के अनुसार भूमि विवादो का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि विवादों के निस्तारण में दोनो पक्षों की सहमति अवश्य ले ली जाये और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये। गांव में निस्तारण हेतु पहुचने वाली राजस्व व पुलिस विभाग की टीम के पहुचने की सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार स्थानीय स्तर पर कराया जाये।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रावस्ती माॅडल के तहत अब तक 208 शिकायतो का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होने बताया कि माह फरवरी में श्रावस्ती माॅडल के अनुसार विवादों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की सयुक्त टीमों के लिए तिथियाॅ निर्धारित कर दी गयी है जो निर्धारित तिथि को सम्बन्धित गांव में पहुंचकर विवादों का निस्तारण करेगी। श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद तहसील की ग्राम मसोैता तथा बहादुरपुर में दिनांक 7 फरवरी को तथा ग्राम शमशेर में 8 फरवरी को ये टीम जायेगी। इसी प्रकार से तहसील मोदीनगर के ग्राम अतरोली में 4 व 5 फरवरी को तथा गांव शाहजाॅपुर में 7 व 8 फरवरी को ये टीम पहुंचेगी। तहसील लोनी के गावं मेवला भट्टी में दिनांक 5 व 7 फरवरी को तथा अहमद नगर नवादा में 8 व 9 फरवरी को टीम पहुचेगी।
भूमाफियाओ के विरूद्व कार्यवाही की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक थाने से भूमाफिया चिन्हित करके उसके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कुछ थाने में एक भी भूमाफिया चिन्हित न किये जाने पर अप्रशन्नता व्यक्त करते हुये थाना प्रभारियों को भूमाफियाओ को चिन्हित करने के लिए कहा। उन्होने चिन्हित भूमाफियाओ के विरूद्व गैगेस्टर व जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0सिंह ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से संयुक्त रूप निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
एंटी भूमाफिया के तहत जनपद गाजियाबाद में निरन्तर रूप से कार्यवाही की जा रही है। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जहां कही भी शादियां व समारोह हो ऐसी जगहों पर हवाई फाईरिंग न होने का नोटिस सम्बन्धित को दिया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि एक से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाने की संस्तुति नही देनी है। इसी क्रम में उन्होने सभी थाना अध्यक्षों से जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि अनुमति प्राप्त लाउडस्पीकर ही संचालित होने चाहिये बगैर अनुमति के कोई भी लाउडस्पीकर का प्रयोग नही होना चाहिए। प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर की ध्वनि का डिसिविल लेविल चैक कराया जाये।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, उप जिलाधिकारी लोनी इन्दु प्रकाश सहित सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment