नकल पर नकेल कसने की तैयारी Preparing to crack on copying



नकल विहीन बोर्ड परीक्षाये सुनिश्चित की जायेः माहेश्वरी 

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज आगामी होने वाली बोर्ड की परीक्षा को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार मंे बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इस संबन्ध में जिला प्रशासन की ओर से शासन के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सम्पूर्ण तैयारियाॅ कर ली गयी है। 
  
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ले और जो भी कमियाॅ हो उन्हे पूर्णतः‘ निस्तारित कराये। सभी अधिकारी बोर्ड परीक्षा को संवेदनशीलता से ले और परीक्षा को नकल विहीन बनाये।  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह, सम्बन्धित मजिस्ट्रेट उपस्थिति  रहे ।
     



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment