रक्तदान महादान है जिलाधिकारी ने किया रक्तदान की अपील Blood donation has been donated by District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने रक्तदान को महादान बताते हुये लोगो का आहवान किया है कि वह रक्तदान हेतु आगे आये ओेैर अपने दान किये गयेे रक्त से किसी दूसरे व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करे। इसके लिए जनपद की कलेक्टेªट परिसर में 7 फरवरी को आकाक्षा समिति के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में रक्तदान शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति 18 से 65 वर्ष तक का हो वह रक्तदान कर सकता है रक्तदान से कोई कमजोरी नही होती है। 24 से 48 घन्टे के अन्दर पुनः रक्त बन जाता है एक व्यक्ति तीन माह के अन्तराल पर रक्तदान कर सकता है। रितु माहेश्वरी ने बैठक में उपस्थित स्वंय सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने संगठन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो को पे्ररित करके रक्तदान कराये जिलाधिकारी ने रक्तदान के महत्व एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में जन जागरूकता की आवश्यकता बताते हुये व्यापक प्रचार प्रसार कराने पर बल दिया। 
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0सिंह ने रक्तदान की महत्ता एवं जरूरत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि 7 फरवरी के शिविर में पुलिस विभाग के 50 से अधिक पुलिसकर्मी रक्तदान करेगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से ही व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।  एक व्यक्ति के रक्तदान से 4 व्यक्तियों की जान बचायी जा सकती है। उन्होने बताया कि दान किये गये रक्त का उपयोग किसी व्यक्ति के बडे आपरेशन, दुर्घटना ग्रस्त एवं जलने पर नवजात  बच्चों के पीलिया होने पर रक्त बदलने आदि में किया जाता है। 
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एन0के0 गुप्ता, सिविल डिफेन्स के ललित श्रीवास्तव, सहसमन्वय बेसिक शिक्षा विभाग श्रीमती पूनम शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम0एम0जी0 अस्पताल, सहित विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment