साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने एसएसपी एचएन सिंह के आदेश पर मोबाइल फोन लुटेरों के खिलाफ चलाये गये अभियान के अंर्तगत मुखबिर की सूचना पर डीएलएफ कट तुलसी निकेतन के पास से 9 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी और लूट की विभिन्न घटनाओं से संबंधित1438 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। लुटेरों के इस गिरोह ने एक खास साफ्टवेयर की मदद से चोरी और लूट के मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदल रखे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पुलिस ने डीएलएफ कालोनी के कट के पास तुलसी निकेतन से मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन की चोरी व झपटमारी करने वाले एक नौ सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से 1438 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। बरामद मोबाइल फोन में सैमसंग, ब्लेक वेरी, मोटोरोला, लेनोवा, चाइनीज, एमआई, एचटीसी, एक्सओएलओ, जीजीएस के अलावा अन्य की पैड वाले हैं।
गिरफ्तार बदमाशों में शाहिद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी डावर मोहल्ला लोनी, वकील पुत्र नन्हे खां, रहीमुद्दीम पुत्र आस मोहम्मद निवासीगण सौलाना थाना धौलाना, राशिद पुत्र आविद निवासी प्रेम नगर लोनी, आसिफ मलिक उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद अली निवासी अबूपुर थाना निवाड़ी, आविद पुत्र इस्लाम निवासी त्यागी मार्केट लोनी, अरवाज पुत्र मोहम्मद जाकिर हुसैन निवासी 480नई मस्ज्दि बसौला तथा सोनू उर्फ मुरसलीन पुत्र सगीरा निवासी 543 नई मस्ज्दि बसौला हैं। इस गिरोह ने एक खास साफ्टवेयर की मदद से चोरी और लूट के सभी मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदल रखे हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई जितेन्द सिंह, एसआई रमेश चंद राणा, रिंकू कुमार तथा योगेन्द्र सिंह के अलावा हैड कास्टेबिल इरफान, कांस्टेबिल रविन्द्र सिंह, विपिन कुमार सिंह तथा प्रेमपाल थे।



0 comments:
Post a Comment