गोष्ठी का आयोजन Organizing the seminar



सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  राष्ट्रीय चेतना मंच सूर्य नगर गाजियाबाद द्वारा शनिवार को “भारत एक उभरती महाशक्ति”  विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन श्री रघुनाथ मंदिर, रामप्रस्थ के प्रांगण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता प्रो.डाक्टर संगीत रागी (प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं संघ विचारक )  ने किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली सदी भारत की होगी ।
       
 डा. रागी के कहा कि दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। भारत शांति, शक्ति और अध्यात्म के पथ पर चलकर विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि जिस देश में युवा स्वच्छंद होकर अपने राष्ट्र के प्रति कार्य करेंगे उस देश को विश्व गुरु बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री एसपी पंत (प्रबंधक, निदेशक आईसीआईसीआई) ने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः के उद्घोष  से ही भारत विश्व गुरु था और उसी मंत्र के पुनः क्रियान्वन से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष जयपाल सिंह ढाका, श्याम मोहन (संयोजक) एवम् संगीत रागी  द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया गया। 


कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।     जिनमें अवधेश मिश्र , विपिन शर्मा , सतीश गोयल,  केडी पाराशर , अविनाश ,  विपिन अग्रवाल , प्रवीण गुप्ता, मनु सिक्का, विशाल , तथा सनदीप सयाल आदि थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment