जिलाधिकारी द्वारा इन्दिरापुरम में जीडीए के कार्याे का निरीक्षण Inspecting the GDA function in Indirapuram by the District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज इन्दिरापुरम में नीतिखण्ड में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे विभिन्न निर्माण एवं सौन्र्दयीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान सडको की मरम्मत अवैध होर्डिग्स हटाने, अतिक्रमण तथा अवैध पार्किग को समाप्त करने व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जीडीए के सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने काराये जा रहे कार्यो में 15 दिनों के अन्दर सुधार करने के कडे निर्देश देते हुए कहा कि यदि 2 साप्ताह बाद निरीक्षण के दौरान कमियाॅ मिलेगी तो सम्बन्धित अधिकारी व  अभियान्ता के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। 
  
उपाध्यक्ष जीडीए व जिलाधिकारी ने नीतिखण्ड की सडको, नालियो, पार्को को देखा। उन्होने सौन्दर्यीकरण अतिक्रमण हटाने तथा सडको की मरम्मत, पार्को का सौन्दर्यीकरण के कार्य जीडीए के प्रवर्तन इन्जीनियरिंग तथा हर्टीकल्चर विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने विभिन्न पटलों के उच्च अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यो का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिये। 
    
इस अवसर पर उपाध्यक्षा ने स्वर्ण जयन्ती पार्क इन्द्रिरापुरम में जीडीए  के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होने काराये जा रहे कार्यो एवं प्रस्तावित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। जीडीए  के अभिन्यता ने बताया कि नीतिखण्ड के चैराहो की मरम्मत करा दी गयी है विधुत व्यवस्था भी ठीक करा दी गयी है। पार्को की मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। रितु माहेश्वरी ने कहा कि नीतिखण्ड के कार्य शीध्र समाप्त करके इन्द्रिरापुरम के अन्य खण्डों के कार्य शुरू कराये जाये। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment