- सरकारी स्कूलों में भी अब होगी पैरेंट्स - टीचर मीटिंग
- आज से गाजियाबाद में की गई इसकी शुरूआत
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को भी प्राईवेट स्कूलों से बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करना शुरू कर दी हैं । इसी लिए अब कक्षा 8 तक के सरकारी विद्यालयों में अभिभावक एवं शिक्षक मीटिंग आयोजित करायी जा रही है, ताकि अभिभावको को अपने बच्चों की शिक्षा का स्तर पता चल सके तथा अध्यापक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे के शैक्षिक स्तर में सुधार हेतु अभिभावको से संवाद कर सके। शिक्षा की गुणवत्ता एवं उन्नयन के लिए अभिभावक शिक्षक मीटिंग वहुत उपयोगी है।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 5 वैशाली मे चल रही अभिभावक शिक्षक मीटिंग को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि आज पूरे जनपद के 597 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक अभिभावकों की मीटिंग आयोजित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल में पढने वाले बच्चों के व्यक्तित्व एवं सर्वागीण विकास मे यह मीटिंग अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगी, इससे विद्यालय की अभिभावको से क्या अपेक्षा है और अभिभावको की विद्यालय एवं शिक्षकों से क्या अपेक्षा है इसका पता चल सकेगा। उन्होने शिक्षको से अपील की कि वह शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के साथ ही अभिभावकों को शिक्षा का महत्व भी बताए जिससे अभिभावक अपने सभी बच्चों का स्कूल में दाखिल कराएंे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में नि‘शुल्क पाठ््यपुस्तके, जूते मोजे, यूनीफार्म, स्वेटर माध्यान्ह भोजन आदि सुविधाए निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। जिनका लाभ प्रत्येक अभिभावक को उठाते हुए अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला अवश्य कराना चाहिए।
इस अवसर पर जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि आज जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में ये मीटिंग आयोजित की गयी है। जिसमें सम्बन्घित उपजिलाधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया है।बैठक में अभिभावको द्वारा भी अपने विचार रखे गए तथा विद्यालय में विधुत आपूर्ति न होने की समस्या बतायी गई जिलाधिकारी ने बेशिक शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर विधुत आपूर्तिकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने विद्यालय की चल रही कक्षाओं में बच्चों से उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी प्राप्त की।



0 comments:
Post a Comment