भारत से चैम्पियंस ट्रॉफी 2021 की मेजबानी का अधिकार वापस ले सकता है आईसीसी - icc may shift champions trophy to other spot





दुबई : भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश कर देने वाली खबर आ रही है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी 2021 की मेजबानी का अधिकार वापस ले सकता है. आईसीसी ने इसके आयोजन के लिए ऐसे वैकल्पिक देशों की तलाश भी शुरू कर दी है, जहां का समय क्षेत्र भारत से मिलता जुलता हो. आईसीसी की शुक्रवार को  आयोजित साल की पहली बोर्ड बैठक के बाद इस बात के संकेत मिले.

दरअसल भारत में टैक्स में छूट ना मिलने के कारण ये आयोजन कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है. आईसीसी की बैठक में इस बात पर चिंता गयी की उसके आयोजनों पर भारतीय सरकार टैक्स में छूट नहीं दे रही.



इस वैश्विक संस्था ने हालांकि कहा कि वे बीसीसीआई के जरिए सरकार से बातचीत जारी रखेंगे. आईसीसी की ओर से बयान में कहा गया है, ‘आईसीसी ने चिंता जाहिर की कि उसके और बीसीसीआई की कोशिशों के बाद भी भारत में होने वाले आईसीसी आयोजनों पर सरकार टैक्स छूट नहीं दे रही है. दुनिया में किसी भी बड़े खेल आयोजन पर टैक्स छूट दी जाती है.’




शीर्ष क्रिकेट निकाय ने कहा कि बीसीसीबाई की मदद से आईसीसी इस मसले को सुलझाने के लिस सरकार से बातचीत के साथ ऐसे वैकल्पिक देश की तलाश कर रही है जिसका समय क्षेत्र भारत से मिलता जुलता हो.



रिपोर्ट के मुताबिक अगर इस बड़े आयोजन के लिए टैक्स छूट नहीं मिलती है तो आईसीसी को 10 करोड़ डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है. इससे पहले पिछले साल दिसंबर में बीसीसीआई ने 2021 में चैम्पियंस ट्राफी और 2023 में वर्ल्डकप की मेजबानी की घोषणा की थी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment