साहिबाबाद, ( संवाददाता ) समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी शिवचरण चैहान के नेतृत्व में उनके करेहड़ा स्थित कार्यालय पर सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चैधरी का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद सपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर राहुल चैधरी का सम्मान किया गया और उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान वहां पर राहुल चैधरी के साथ सपा के जिला सचिव जितेंद्र कसाना ,सपा नेता नीरज त्यागी, हिमांशु पाराशर और दिलशाद मौजूद रहे जिनका स्वागत माला पहनाकर किया गया।
महानगर अध्यक्ष राहुल चैधरी ने सभी स्वागत करने वालों को धन्यवाद देते हुए वहां मौजूद शिवचरण चैहान ,राज देवी चैधरी, किरण कालिया और कृष्णा सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वहां पर किशन दत्त ,विक्रम सिंह चैहान, मांगे राम, जय वीर बंसल ,करतार सिंह ,सतीश चैहान ,महबूब लारी ,विनोद चैहान, मनोज चैहान, नीरज चैहान ,तरुण वर्मा ,रतन सिंह चैहान, दीपक चैहान ,गौरव चैहान और आदेश कुमार मौजूद रहे ।



0 comments:
Post a Comment