गाजियाबाद रेलवे पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा Ghaziabad railway police caught 3 thieves!



गाजियाबाद , ( संवाददाता )  गाजियाबाद रेलवे  पुलिस उपाधीक्षक थाना जीआरपी ग़ाज़ियाबाद के थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह व एस0एस0आई0  भूपेन्द्र सिंह व एस0आई0रवीन्द्र सिंह द्वारा रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को तलाशी के दौरान  ईनके कब्जे से 8  एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का अपराध स्वीकार करते हुए अपना नाम पता भरत गिरी पुत्र ताराचंद गिरी निवासी ग्राम ढोढरा थाना बड़ौत जिला बागपत हाल - मोहल्ला संजय कालोनी अर्थला थाना साहिबाबाद (गाजियाबाद), राहुल पुत्र मदन निवासी ग्राम काई थाना हसनपुर जिला अमरोहा हाल - संजय कालोनी अर्थला थाना साहिबाबाद ( गाजियाबाद) शन्नू पुत्र फैजल हसन निवासी ग्राम नहाल थाना मसूरी ( गाजियाबाद) बताया है!

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है,जो निरन्तर ट्रेनों में चोरी की घटनाएं कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से निश्चित रूप से ही चोरी की घटनाओं में अंकुश लगेगा।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment