पीड़ित महिला दानिस्ता इमाम।
साहिबाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमारगार्डन में लुटेरों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार दिनदहाड़े एक महिला को तमंचा दिखा कर बाइक पर सबार दो बदमाषों ने उसे सोन के कंगन लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशों ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस चैकी तुलसीनिकेतन में की है।
जनकारी के अनुसार दानिस्ता इमाम नाम की एक महिला रिक्शे में बैठ कर अपने घर की ओर जा रही थी। जब रिक्शा पुलिस चैकी शालीमारगार्डन के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश आये और रिक्शा रोक कर महिला को तमंचा दिखाकर धमकाया कि वह अपनी जान की सलामती चाहती है तो आपने हाथों में पहने सोने के कंगन उतार दे। बदमाशों की इस हरकत का जब रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उसकी बदमाशों ने पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस चैकी षालीमारगार्डन में तुरंत की लेकिन आरोप है कि पुलिस हरकत में नहीं आयी न उसकी रिपोर्ट दर्ज की गयी है।



0 comments:
Post a Comment