- एसओएल की परीक्षा नज़दीक, परीक्षा-तिथि का हुआ ऐलान
- 8 महीने बीतने के बावजूद अभी तक छात्रो को नहीं मुहैया हुआ स्टडी मटेरियल
- एसओएल निदेशक से कल इस मुद्दे को लेकर मिलने का किया इरादा!
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) छात्रों ने आर्ट्स फैकल्टी, नार्थ कैंपस में उनको अभी तक स्टडी मटेरियल न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया| उन्होंने विरोधस्वरुप एसओएल प्रशासन का पुतला भी फूँका| ज्ञात हो कि एसओएल के विभिन्न कोर्सों के द्वितीय और तृतीय वर्ष में पढ़ रहे छात्रों ओ अभी तक उनकी पाठ्य सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गयी है, जबकि उनकी वार्षिक परीक्षा 3 महीने बाद शुरू होने वाली है| यह और भी चौकाने वाली बात है कि स्टडी मटेरियल न मिलने के बावजूद उनकी परीक्षा-तिथि का ऐलान हो चुका है, जबकि छात्रों को उनके सिलेबस का भी कुछ पता नहीं है|
ज्ञात हो कि एसओएल छात्रों की कक्षाएं भी काफी देर से शुरू की जाती हैं| हैरानी की बात है कि एसओएल छात्रों की 2017 के अकादमिक वर्ष की परीक्षाएं 2018 में शुरू हुई हैं, जब रेगुलर के छात्रों के सेमेस्टर परीक्षा भी खत्म हो चुकी है| ज्ञात हो कि प्रथम वर्ष के छात्रों की भी कक्षाएं तब शुरू कराई गयी थीं और उनका स्टडी मटेरियल तब दिया गया था, जब छात्रों ने केवाईएस के नेतृत्व में इसके लिए प्रदर्शन किया था| एसओएल प्रशासन की इस उदासीनता से आगामी परीक्षा में ज्यादातर छात्र फेल होंगे और उन्हें अपनी पढ़ाई मध्य में ही छोड़ने को विवश होना पड़ेगा| यह साफ़ तौर पर प्रदर्शित करता है कि एसओएल प्रशासन उन छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है, जो पहले से ही वंचित हैं|
छात्र कल इन विषयों को लेकर एसओएल निदेशक से मिलेंगे| अपनी मांगें नहीं माने जाने की स्थिति ने छात्रों ने अपने आन्दोलन को और तीव्र करने का ऐलान किया है|





0 comments:
Post a Comment