गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आज राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) वाढ नियंत्रण कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन श्रीमती स्वाती सिंह ने साहिबाबाद मण्डी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने वहां के जन साधारण व्यक्तियों से उनकी समस्याये सुनी। समस्याओ को सुनने में उन्होने मुख्यतौर पर पाया कि यहां का कूडा डम्प नही हो पा रहा है जिसके लिये उन्होने मौके पर मोैजूद नगर आयुक्त सी0पी0 सिहं को निदेर्शित करते हुये कहा कि नगर निगम अपने डम्पिंग ग्राउड़ में यहां का कूडा डालने की अनुमति दे ताकि मण्डी परिसर साफ सुथरा बना रहे। साथ ही उन्होने नगर आयुक्त को मण्डी स्थल के लिये स्थाई कूडा प्लान्ट बनवाने के लिये निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सजंय बसंल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment