सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न Complete Solution Day Finished



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज तहसील मोदीनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओ की सुनवाई करते हुये समस्याओ का समयवद्व तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम मीरपुर जखडा का ट्रान्सर्फामर पिछले कई दिनों से खराब होने तथा शिकायत करने के वावजूद अभी तक न वदलने की समस्या सम्बन्धित लोगो द्वारा  रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्धारित अवधि में ट्रान्सफार्मर न बदलने पर सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही करने तथा आज ही ट्रान्सफार्मर बदलकर सूचित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार से ग्राम पूठरी के के प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर एक बार अवैध कब्जा हटाने के बाद पुनः अवैध कब्जा कुछ लोगो द्वारा किये जाने की शिकायत की गयी इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल ही मौके पर टीम भेजी और आज सायं तक अवैध कब्जा हटा कर सूचित करने के निर्देश दिये। 
इस अवसर औरगाबाद गदाना निवासी एक किसान द्वारा खजरपुर माइनर की अवैध कटान करके कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से सिंचाई करने की शिकायत की गयी जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध सहायक अभियन्ता सिंचाई तथा तहसीलदार को आज ही मौके पर जाकर समस्या का निराकरण कर सूचित करने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्या निस्तारण में गुणवत्ता समयवद्वता एवं शिकायत कर्ता के समाधान के प्रति संतुष्टि पर विशेष ध्यान दे। इसमें शिथिलता वर्दास्त नही की जायेगी।  

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओ की सुनवाई की मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने विकास विभाग से सम्बन्धित समस्याओ की सुनवाई कर निस्तारण कराया। आज के समस्या समाधन दिवस में कुल 105 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह प्रभागीय निदेशक वन वी0पी0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित सिंचाई लोक निर्माण नगर पालिका, विकास विभाग आदि के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment