साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की चैकी शालीमार गार्डन क्षेत्र में दिल्ली वजीराबाद रोड़ पर सोमवार की रात्रि 12 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। आग को सुलगते ही कार के चालक और उसके साथी ने कूद कर अपनी जान बचायी।
आस पास के लोगों ने बताया कि आग की लपटों के बीच ड्राइवर और कार में बैठे एक युवक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पुलिस को को दी गयी तथा मोके पर तुलसीनिकेतन पुलिस चैकी से पुलिस और फायर की गाड़ी ने आग को बुझाया। लेकिन आग से कार पूरी तरह जल चुकी थी ।
पुलिस का कहना है कि कार में सीएनजी किट लगी थी तथा कार के मालिक को तलाशा जा रहा है। यह घटना के समय यह कार गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी।
फोटो कैप्षन- जली हुई कार



0 comments:
Post a Comment