दिल्ली से अपहृत बालक मुक्त, एक बदमाश मरा, दूसरा घायल Kidnapped kidnapped boy from Delhi, one crook died, second injured



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा एक पांच साल के दिल्ली दिलशाद गार्डन से अपहृत बालक को एक सशस्त्र मुठभेड़ में बिना क्षति उठाये सकुशल बरामद कर लिया। इस सशस्त्र मुठभेड़ में सामिल एक बदमाश को पुलिस ने वहीं ढेर कर दिया तथा एक गोली लगने से घायल हो गया। 
          
 जानकारी के अनुसार 24 जनबरी की सुवह साड़े सात बजे  दिल्ली दिलशाद गार्डन से बदमाशों ने एक पांच साल का बालक अपहृत कर लिया था जब वह अपनी बहन के साथ स्कूल बस से स्कूल जा रहा था। दुस्साहसी बदमाशों ने भीड़-भाड़ वाली जगह पर सरेआम बालक का अपहरण किया तथा दिन 24 जनबरी का चुना जव दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर होती है। इसके बाबजूद बदमाशों ने अपहरण में एक बाइक का इस्तेमाल किया तथा बिरोध करने पर बस के चालक को गोली मार कर घायल कर दिया था। प्लास्टिक दाना कारोबारी सन्नी गुप्ता का पांच साल का पुत्र विहान विवेकानंद स्कूल दिलशाद गार्डन में नर्सरी का छात्र था। इस छात्र की रिहाई के लिये बाद में बदमाशों ने 50 लाख रूपयों की फिरौती की मांग की। आस पास के सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखा कि पांच साल के इस बालक विहान गुप्ता को एक बाइक पर सवार दो बदमाश बीच में बिठा कर ले जा रहे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब उछला तथा विेहान की रिहाई व बदमाशों की पहचान की अपील हुई।
        
थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपहरणकर्ताओं के एक साथी नितिन शर्मा को दबोच लिया था तथा मुख्य बदमाशों का मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले रखा था। इससे बदमाशों की पहचान तथा बालक को छुपाये जाने की पुलिस को लोकेशन मिल गयी। सोमवार की रात के एक बजे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शालीमार सन सिटी की पांचवी मंजिल पर बने एक फ्लेट संख्या 505 पर छापा मारा और इसी दौरान बदमाशों से सशस़्त्र मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में बिना क्षति उठाये बालक विहान को सकुशल बरामद कर लिया। इस सशस्त्र मुठभेड़ में सामिल एक बदमाश रवी पुत्र श्यामलाल निवासी गोकुलपुरी दिल्ली को लगी गोली से गंभीर चोटें आयी थी जिसे जीटीवी अस्पताल दिल्ली के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा दूसरा पंकज उर्फ सिंह साहव पुत्र घीसाराम निवासी ए 286 गोकुलपुरी मुठभेड़ में घायल हुआ है उसे जीटीवी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बालक को कोई क्षति नहीं पहुंचने दी।
       
पता चला है कि इस मामले में बदमाशों की एक सहायक महिला भी पुलिस के हाथ लगी है। मुठभेड़ की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में दर्ज हुई है तथा इसकी जांच एसआई सुभाष चंद गौतम कर रहे हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment