गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में मेजर एक्सीडेन्ट हैजार्ड कारखनों में रसायनिक दुर्घटनाओं के नियंत्रण व बचाव हेतु जनपद गाजियबाद के लिये विकसित आॅफ साइट इमरजेन्सी प्लान के रिहर्सल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सहायक निदेशक कारखाना जी0पी0 पांण्डे ने आॅफ साइट इमरजेन्सी प्लान के अन्तर्गत बताया कि जिला मजिस्ट्रेट अपात कालीन स्थिति से निपटने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करता है एवं पूरा जिला प्रशासन जिला मजिस्टेªट के अधीन रहता है। आपातकालीन स्थिति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व घटना की स्थिति के बारे में जिला मजिस्टेªट को रिपोर्ट करता है।
उन्होने बताया कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आॅफ साइट इमरजेन्सी प्लान में कमेटियां बनायी गयी है जो अपने-अपने निर्धारित रोल के मुताबिक अपना-अपना कार्य करेंगी और आपातकालीन स्थिति से निपटने में पूर्ण सहयोग करेगी। इन कमेटियों में लाॅ एण्ड आर्डर कमेटी जिसके अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासान, रेस्क्यू कमेटी (बचाव दल) जिसके अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , टैªफिक कन्ट्रोल कमेटी जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शहर, एडवाइजरी कमेटी जिसके अध्यक्ष सहायक निदेशक कारखाना और उपनिदेशक कारखाना, फायर कन्ट्रोल कमेटी जिसके अध्यक्ष मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कम्यूनिकेशन कमेटी जिसके अध्यक्ष जिला सूचना अधिकारी, हेल्थ एण्ड वेलफेयर कमेटी जिसके अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी, वाटर सप्लाई कमेटी जिसके अध्यक्ष महा प्रबन्धक जल निगम, जागरूकता एवं प्रशिक्षण कमेटी जिसके अध्यक्ष जिला विद्यालाय निरीक्षक और उप जिलाधिकारी एवं टाªन्सपोर्ट कमेटी जिसके अध्यक्ष सहायक परिवहन अधिकारी गाजियाबाद होगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सभी कोआर्डिनेशन कमेटियों के अध्यक्ष द्वारा जिला संकट स्थिति समूह द्वारा निर्धारित इवैल्यूएशन फार्म पर क्रियाकलापों को अंकित करेगी तथा आकस्मिकता की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्ये में सभी कमेटियों के अध्यक्ष के अधीन लगी हुई टीम के कार्यो का मूल्यांकन भी करेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक टैªफिक एस0एन0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment