जयपुर, (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन राजस्थान के चित्तौडगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं वहीं घटना में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
थाना प्रभारी पारसोली श्याम सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में जसोदाबेन को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उनके साथ कार में मौजूद अन्य चार लोग भी घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जसोदाबेन के रिश्तेदार बसंत भाई मोदी (67) के तौर पर हुई है ,उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना परसोली थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब जसोदाबेन और अन्य लोग कोटा में एक समारोह में शिरकत करने के बाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।



0 comments:
Post a Comment