ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज ने लॉन्च की 2.73 करोड़ की कार Mercedes launches car at 2.73 crores Auto Expo



ग्रेटर नोएडा,  (वार्ता) लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 2.73 करोड़ रुपये की कार मर्सिडीज मेबैक एस650 को और बीएमडब्ल्यू ने छह सीरीज की ग्रां टूरिज्मो को पेश कर आज यहां शुरू हुये 14वें ऑटो एक्सपो को आकर्षण का केन्द्र बना दिया। 

ऑडी, फोर्ड इंडिया, बजाज ऑटो, निसान, रॉयल इन्फील्ड जैसी कंपनियों की अनुपस्थिति में आज यहां शुरू हुये इस एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को होगा और आम लोगों के लिए यह 09 से 14 फरवरी तक खुला रहेगा। इस एक्सपो में हालांकि इस वर्ष कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ ने पहली बार भाग लिया है। वह अगले वर्ष भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment