डीएम और एसएसपी ने किया रक्तदान DM and SSP donated blood donation



स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त के जरूरत मंद व्यक्तियों को नया जीवन मिलता है।

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  स्वेैछिक रक्तदान सबसे अच्छा कार्य है। इससे रक्तदाता को जहाॅ कोई नुकसान नही होता है वही उसके दान किये गये रक्त से जीवन के लिए सघर्षरत व्यक्तियों को नया जीवन मिलता है। 
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज कलेक्टेªट परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुये यह विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने स्वैच्छा से रक्तदान किया है वह धन्यवाद के पात्र है। क्योकि उनके रक्त से जरूरत मंदों को रक्त मिलेगा। जिलाधिकारी ने स्वेैच्छिक रक्तदान कर रहे युवाओ से कहा कि वह स्वंय तो रक्तदान कर रहे है अन्य लोगो को भी रक्तदान करने के लिए पे्ररित करे। उन्होने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह व आकंाक्षा  समिति की पदाधिकारी व सदस्यो की प्रसंसा की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में इसी प्रकार से सर्वजनिक हित के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेगे।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 90 बार रक्तदान कर चुके श्री सुधीर गोयल को सम्मानित किया तथा अन्य लोगो को भी गोयल से पे्ररणा लेने की अपील की। 
आज के रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने स्वंय रक्तदान किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इसी प्रकार के रक्तदान शिविर भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किये जाएगे। आज के रक्तदान शिविर में कुल 192 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें इन्द्रप्रस्थ इन्जीनियरिगं कालेज के 36 छात्रों तथा सुन्दर दीप ग्रप आॅप इन्स्टीट्यूशन के 27 छात्रों, पुलिस कर्मियो तथा आकांक्षा समिति द्वारा पे्ररित अन्य लोगो द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा अन्तिमा सिंह तथा सदस्या श्रीमती प्रीति श्रीमती पूनम शर्मा तथा विनीता त्यागी आदि उपस्थित रही। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment