अधिशासी अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा सैक्टर 62 से इन्दिरा पुरम, वसुन्धरा से मोहन नगर तक तथा व्लू लाइन मैट्रो रेल सेवा को वैशाली से मोहननगर तक विस्तारित करने हेतु डी0पी0 आर0 दो दिनो में डी0एम0आर0सी0द्वारा प्रस्तुत कर दी जायेगी।
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में जनपद मेट्रो के विस्तार, स्वास्थ्य ईकाईयों की स्थापना, शहर में पेयजल आपूर्ति, ग्राम मीरपुर हिन्दू में राजकीय विद्यालय की स्थापना, लोनी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सिरोहा सलेमपुर में हिण्डन नदी पर आर0सी0सी0 पुल का निर्माण आदि कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मेैट्रो रेल के विस्तार के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। अधिशासी अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा सैक्टर 62 से इन्दिरा पुरम, वसुन्धरा से मोहन नगर तक तथा व्लू लाइन मैट्रो रेल सेवा को वैशाली से मोहननगर तक विस्तारित करने हेतु डी0पी0 आर0 दो दिनो में डी0एम0आर0सी0द्वारा प्रस्तुत कर दी जायेगी। जिससे स्वीकृति हेतु शासन को पे्रषित किया जायेगा। उन्होने बताया कि दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डे तक चल रहे मैट्रो के निर्माण कार्य हेतु डी0एम0 आर0सी0 को गत माह तक 720-91 करोड की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। इस माह आवास विकास परिषद द्वारा 80 करोड की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोनी में प्रथम चरण में 50 ....शैयायुक्त सयुक्त चिकित्सालय के निर्माण हेतु प्रस्ताव पे्रषित किया जा चुका है। विजय नगर में 50 बेड मेटरनिटी विगं के निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह को भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये नगर आयुक्त ने बताया कि भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। सी0एम0ओ0 ने बताया कि खोडा मकनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण प्रस्तावित किया जा चुका है।
इस अवसर पर सांसद आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत लोनी विधान सभा के मीरपुर हिन्दू ग्राम में राजकीय महा विद्यालय की स्थापना हेतु उपलब्ध भूमि के सापेक्ष जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के चैडीकरण एवं सुद्वीकरण हेतु अब तक की प्रगति के सम्बन्ध में अधिशासी अधिवक्ता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उक्त कार्य हेतु इण्टर स्टेट कनेक्टिविटी के अन्तर्गत 24.35 किमी लम्बाई हेतु 11968.93 लाख रूपये का आगणन किया गया है। जिससे शासन को 15 फरवरी, तक भेज दिया जायेगा।
बैठक में उप जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी प्रमोद कुमार सहित जी0डी0ए0, सिचाई शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment