गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री राम नारायण सिंह धामा अपर आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ व रोल प्रेक्षक, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुधवार को, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2018 के कार्यो की समीक्षा कलेक्टेªट सभाकक्ष में की गयी।
जिसमें समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों यथा श्री प्रदीप दूबे नगर मजिस्टेªट, श्री प्रशान्त तिवारी अपर उप जिलाधिकारी, श्री अजीत परेश तहसीलदार गाजियाबाद, श्री प्रवर्धन शर्मा तहसीलदार लोनी, श्री उमाकान्त तिवारी तहसीलदार मोदीनगर, श्री हरिकृष्ण शर्मा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय व राज्जीय दलों के मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा, भारतीय जनता पाटी, हिमांशु पाराशर समाजवादी पाटी, विनोद प्रधान बहुजन समाज पाटी उपस्थित रहे। पे्रक्षक ने बूथ लेबिल अधिकारियों के अभिलेखों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गयी जिससे सन्तोष जनक पाया गया।


0 comments:
Post a Comment