मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा Review of priority development programs by Chief Development Officer



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  मुख्य विकास  अधिकारी रमेश रंजन ने शासन के विशेष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का समयवद्वत एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा कि जिस कार्य के लिए  जो समय सीमा निर्धारित है उसे उसी  समय सीमा में पूरा किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। श्री रंजन ने शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, विभिन्न पेंशन योजनाये, सडकों का निर्माण एवं मरम्मत नगर  विकास, एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओ की विस्तार से समीक्षा की। बेसिक शिक्षा विभाग की किताब एवं डेªस व स्वेटर वितरण की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि डेªस एवं कितावे सभी बच्चों को वितरित कर दी गयी है। 96 प्रतिशत स्वेटर भी बांट दिये गये है। बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने शुन्य से 05 वर्ष तक के लक्षित सभी बच्चों को आधार कार्ड से जोडने के लिए कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 47734 बच्चों के आधार कार्ड बन गये है। तथा 16 गांव कुपोषण मुक्त हो गये है। उन्होने यह भी बताया कि महिला हेल्प लाईन के तहत 18 काॅल प्राप्त हुई थी जो शतप्रतिशत अटेन्ड की गयी। रिर्बोर हेन्डपम्पों की समीक्षा के दौरान जल निगम के अभियन्ता द्वारा बताया गया कि 463 हेन्डपम्प रिर्बोर किये गये है। 
बैठक में कृषि विभाग विभिन्न योजनाओ की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को समय से खाद बीज  कीटनाशक आदि कृषि निवेस ससमय  उपलब्ध  कराने के निर्देश दिये। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद बीज आदि कृषि निवेस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हेै जिनकी आपूर्ति किसानों को की जा रही है पारदर्शी  किसान  योजना के अन्तर्गत 50025 किसानों का पंजीकरण किया गया है। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, परियोजना निर्देशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 त्रिपाठी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओ के अभियन्ता उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment